Agra flash
बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया की सजा जिला न्यायाधीश ने की निलंबित, 20 हजार का लगाया जुर्माना
11 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
इटावा से बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को टोरेंट पावर कार्यालय के दफ्तर में मारपीट करने के मामले में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनाई थी 2 साल की सजा।
रामशंकर कठेरिया ने सोमवार को इस मामले में जिला न्यायालय की कोर्ट में अपील दाखिल की थी। जिसकी सुनवाई के दौरान उनकी सजा को न्यायाधीश ने निलंबित कर दिया है। जिला न्यायाधीश ने उन पर दो 20 हजार का जुर्माना लगाते हुए अगली सुनवाई 11 सितंबर को नियत की है।
