बुंदेलखंड कायस्थ महासभा ने नवीन पदाधिकारियों की घोषणा

अरविंद मंडल अध्यक्ष व अंबिका श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष बनाया गया

झांसी ! बुंदेलखंड कायस्थ महासभा के तत्वावधान में केंद्रीय कार्यालय पर सभा के नए पदाधिकारी घोषित किए गए.जिसमे मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के सचिव केपी श्रीवास्तव व महासभा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तब के मुख्यातिथ्य में चित्रगुप्त भगवान के समक्ष दीप प्रजव्लित कर पुष्प अर्पण किए. इसके उपरांत महासभा के मनोनीत पदाधिकारियों की नाम की घोषणा की गयी. महासभा की कार्यकारणी में अरविंद सक्सैना को झांसी मंडल अध्यक्ष, अंबिका श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष, अशोक कुमार खरे को महानगर अध्यक्ष, संयुक्त सचिव अभिषेक निगम, नवीन श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा को मनोनीत किया गया. इसके उपरांत समस्त नानियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर तथा वस्त्र भेंट किए गए.

महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सामाजिक हित में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही समाज को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है।
इस अवसर पर राजीव कुलश्रेष्ठ, सतीश श्रीवास्तव, अनमोल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, राजेंद्र किशोर खरे, आलोक वर्मा बंटू खरे, मुकेश खरे, महेंद्र श्रीवास्तव पीडब्ल्यूडी, राम कुमार खरे एड, राजेश श्रीवास्तव एड, राजीव निगम एड, अभिलाष खरे, राकेश खरे,पुनीत श्रीवास्तव, उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कुसुम लता श्रीवास्तव एडवोकेट केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा बुंदेलखंड का इस महासभा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *