बुंदेलखंड में मिसाइल, टैंक, गोले बनने की बात कही थी, दीवाली आ रही कम-से-कम सुतली बम ही बना दो-अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “बड़े-बड़े निवेश, उद्योगपति आए थे… आज वह निवेश ज़मीन पर उतरे? कहीं कारखाने, उद्योग लगे हों तो बताएं। प्रधानमंत्री जी बुंदेलखंड में गए उन्होंने वहां से मिसाइल, टैंक, गोले बनने की बात कही थी। हम कह रहे हैं कि दीवाली आ रही कम-से-कम सुतली बम ही बना दो।”

मेरठ- सड़क पार कर रही बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर,टक्कर से बुजुर्ग महिला की हुई दर्दनाक मौत,टक्कर लगने से हवा में 15 फीट उछलकर गिरी थी,हवा में उछलती तस्वीरें CCTV में हुई क़ैद,तेज़ रफ़्तार कार चालक मौके से हुआ फरार,परिजनों ने कार चालक के खिलाफ थाने में दी तहरीर,थाना कंकरखेड़ा के दिल्ली देहरादून हाईवे का मामला.

शिक्षक भर्ती को लेकर सीएम योगी ने कहा कि, 14 से 15 दिन में 56 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाओं को सम्पन्न कराना और अगले 14 दिन में परिणाम लाना…यह माध्यमिक शिक्षा विभाग ने गत वर्ष करके दिखाया है, यह देश के लिए नजीर है!

मैनपुरी- युवती के साथ चिकित्सक ने किया रेप,जबरन गाड़ी में डालकर ले गया चिकित्सक,रेप के बाद युवती को पीटकर गाड़ी से उतारा,युवती के गले और चेस्ट पर हैं चोटों के निशान,पुलिस ने नहीं लिखी पीड़िता की FIR,पीड़िता ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार,पीड़िता के घर पर किराए में रहता है चिकित्सक,शहर कोतवाली के एक गांव की घटना.

संजय सिंह 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में,दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया,ईडी की रिमांड खत्म,न्यायिक हिरासत में भेजे गए संजय,कोर्ट ने दवा और किताब साथ रखने की मंजूरी दी,आप सांसद संजय सिंह न्यायिक हिरासत में भेजे गए

अमरोहा में जैकेट कारोबारी की हुई पीटकर हत्या,गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा मिला था कारोबारी,इलाज न मिलने के कारण हुई कारोबारी की मौत,कारोबारी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले,लूट के बाद हत्या की जताई जा रही है आशंका ,पुलिस ने मामले में नामजद हत्या का केस दर्ज किया,नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के कासमपुर मेव की घटना

अमरोहा: कहते हैं कि जानवर को अगर दो वक्त की रोटी दे दो तो वह आपसे इंसानों से ज्यादा प्रेम करने लगते हैं।* जानवरों के इंसान से प्रेम के समय समय पर किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक और उदाहरण सामने आया उत्तर प्रदेश के अमरोहा से जहां एक बुजुर्ग की मौत पर एक बंदर ने ऐसा शोक मनाया कि पूरे इलाके में चर्चे होने लगे। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग इस बंदर को दो वक्त की रोटी खिलाया करता था। अचानक से एक दिन बूढ़े शख्स की मौत हो गई। इसके बाद बंदर बुजुर्ग की अर्थी के पास सारा दिन बैठा रहा।
*अर्थी से लिपटकर श्मशान घाट तक गया*
दो वक्त की रोटी देने वाले व्यक्ति से एक बंदर का लगाव इतना बढ़ गया कि उनके निधन के बाद वह बुरी तरह शोक में रहा। बंदर ना सिर्फ बुजुर्ग की अर्थी के पास दिनभर बैठा रहा, बल्कि अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक साथ गया। लोगों ने बताया कि गमगीन बंदर वाहन में रखी बुजुर्ग की अर्थी से लिपट कर जोया से तिगरी धाम तक गया। बंदर के इस प्रेम को देखकर बुजुर्ग के परिजन और आसपास के लोग भी हैरान रह गए। रामकुंवर के परिवार वालों ने बताया कि रामकुंवर का अंतिम संस्कार करने के बाद जब वे लोग वापस घर जोया आए तो सबकी तरह बंदर भी वापस उनके घर आया और कुछ देर चारपाई पर बैठकर चला गया। उसके बाद वो बन्दर उनके घर नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *