झांसी। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की झांसी क्षेत्रीय योजना बैठक झांसी सर्किट हाउस में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।। इस दौरान संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता,उपाध्यक्ष चंद्रभान राय, राष्ट्रीय मंत्री पुनीत अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया और बुंदेलखंड राज्य की मांग को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
संगठन विस्तार और नए पदाधिकारियों की घोषणा
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कुंवर मृगेंद्र सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय संयोजक राजू बुक्सेलर, सह संयोजक संजय अग्रवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज स्वामी , महामंत्री विनोद सिंह गुर्जर और चौधरी फिरोज, उपाध्यक्ष संजय वाल्मीक और सचिन झांसिया, मंत्री आशीष बुदरानी, पुष्पेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश बंटी सोनी , सोशल मीडिया प्रभारी शुभम लिटौरिया को नियुक्त किया गया।
इनसेट
बुंदेलखंड के कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
बैठक में झांसी, ललितपुर, जालौन, दतिया, निवाड़ी, भिंड, टिकमगढ़ और शिवपुरी जिलों से आए प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए
महानगर अध्यक्ष दीपक साहू, शिवम झा, देवेंद्र राय, गोविंद दास वर्मा, संतोष अग्रवाल, इस्माइल खान, कृष्ण बिहारी, विशाल ठाकुर, रहीश मोहम्मद, मोहित तिवारी, अजीत तिवारी, पार्षद लखन कुशवाहा, प्रदीप खटीक, विंसी सविता, डॉ. अंजनी श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने “यूपी-एमपी तोड़ दो, बुंदेलखंड जोड़ दो” के नारे के साथ आंदोलन को और अधिक तेज करने का संकल्प लिया। बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, आगामी दिनों में पूरे क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और बुंदेलखंड राज्य की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।