लखनऊ 8 दिसंबर बुलंदशहर हिंसा के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है एडीजी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद इस मामले में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार देर रात स्याना सीओ सत्य प्रकाश शर्मा और चौकी इंचार्ज चिराग वटी सुरेश कुमार को हटा दिया गया था। शनिवार सुबह बुलंदशहर के एसएसबी कृष्ण बहादुर सिंह को मुख्यालय अटैच कर दिया गया उनकी जगह एसपी प्रभाकर चौधरी को कमान सौंपी गई है।
प्रभाकर चौधरी इससे पहले सीतापुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे डीजीपी ओपी सिंह ने एडीजी इंटेलीजेंस एसबी शिरोडकर की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी थी। बताया जाता है कि बुलंदशहर हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री कहां से सख्त हैं उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपने के बाद डीजीपी मुख्यालय से इस मुद्दे पर देर रात तक विचार-विमर्श हुआ। डीजीपी ने बैठक में मौजूद एडीजी शिरोडकर से कई बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद कुछ संशोधन को मंजूरी देने के बाद रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया।
