नई दिल्ली 18 अप्रैल । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज चुनाव आयोग के बैन समाप्त होते ही अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने आयोग पर ही निशाना साधा । मायावती ने सीएम योगी के मंदिर जाने पर सवाल उठाए । चुनाव आयोग द्वारा प्रचार पर बैन के 48 घंटे पूरे होने के बाद मायावती ने ट्वीट कर यह सवाल पूछे।
उन्होंने लिखा कि सीएम योगी के बयान के बाद मंदिर मंदिर घूम रहे हैं योगी इसलिए ऐसा कर रहे हैं कि उन्हें लाभ मिले। मायावती ने सीधे चुनाव आयोग से सवाल किया कि योगी पर इतनी मेहरबानी क्यों?
मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके यूपी के सीएम योगी शहर शहर और मंदिरों में जाकर दलितों के घर बाहर का खाना खाने आदि का नाटक करके उसको मीडिया में प्रचारित प्रसारित करवा के चुनावी लाभ लेने का गलत प्रयास लगातार कर रहे हैं, लेकिन आयोग उनके प्रति मेहरबान है। ऐसा क्यों?
