मुंबई 25 जून वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा को आज अचानक सीने में दर्द था इसके बाद उन्हें परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी के अनुसार इस मामले में अस्पताल की ओर से जल्द ही बयान जारी किया जाएगा।
50 साल के लारा को मंगलवार करीब 12:30 बजे अस्पताल लाया गया उनकी चिकित्सा शुरू की गई । सूत्रों के अनुसार पास के एक होटल में कार्यक्रम में शामिल थे । जब उन्होंने असुविधा की शिकायत की तो उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया ।
लारा मौजूदा वर्ल्डकप के दौरान स्टार स्पोर्ट्स फॉर विशेषज्ञ के तौर पर मुंबई स्टूडियो में कमेंट्री टीम के हिस्सा है।
