Headlines

भगवान महावीर 2550वाँ निर्वाण महोत्सव समिति का गठन

• मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज के सानिध्य में हुई जैन समाज की बैठक
• मुख्य पदाधिकारियों का चयन कर सम्मानित किया गया
• फीता खोलकर महोत्सव समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया
• समस्त मंदिरों एवम् संगठनों के पदाधिकारियों/सदस्यों को जोड़कर होगा समिति का विस्तार
• महोत्सव समिति के अंतर्गत वर्ष भर चलेंगे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन
• अप्रैल माह में भव्य रूप से मनाई जाएगी भगवान आदिनाथ एवं महावीर जयंती

झांसी:- नगर के मेडिकल गेट नं 3 के सामने स्थित भगवान महावीर उपवन परिसर में पूज्य मुनिश्री अविचलसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य एवम् भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के तत्त्वाधान में सकल दिगम्बर जैन समाज झांसी के विभिन्न संस्थाओं, संगठनों के पदाधिकारियों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर दया भावना फाउंडेशन के प्रणेता पूज्य मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिसके हृदय में भगवान के कल्याणक महोत्सव मानने के मंगल भाव उत्पन्न होते वह जीव धन्य हैं। उन्होंने समाज को उत्साह और उमंग के साथ भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव को वर्ष भर भव्य तरीके से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को आयोजित करने का मार्गदर्शन दिया। इसके पूर्व भगवान महावीर के चित्र के समक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता ललित जैन, व्यापारी नेता शैलेन्द्र जैन, एड.भरत जैन, विजय जैन सदर, करगुंवातीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, सुभाष जैन सत्यराज ने दीप प्रज्ज्वलित एवं सौरभ जैन सर्वज्ञ ने मंगलाचरण कर बैठक का शुभारंभ किया। इन्जी. हुकुमचंद जैन ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि अप्रैल माह में भगवान आदिनाथ एवं महावीर जयंती नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अजित कुमार जैन ने समाज को संगठित होकर समस्त कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आह्वाहन किया। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रदीप जैन ने कहा की आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक नगर के समस्त जिन मंदिरों से क्रमानुसार प्रभातफेरी के आयोजन होना चाहिए। महिला जैन समाज की अध्यक्षा श्रीमती सरोज जैन ने बताया कि महिला मण्डल के द्वारा “घर घर मंगलाचार” के तहत भजनों के बुलौआ आयोजित किए जाएंगे। बैठक में डॉ जिनेन्द्र जैन, नवीनबाबू जैन दीनदयालनगर, गौरव जैन नीम, अशोक जैन लाला, दिनेश जैन डीके, मनोज अछरौनी, संजय जैन कर्नल, यश सिंघई, सौरभ जैन सर्वज्ञ, संजय सिंघई, सुभाष जैन सत्यराज, कमलेश जैन हैंडलूम, विनोद जैन ठेकेदार, प्रमोद जैन वैरायटी ने अपने सुझाव और विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर हुकुमचंद जैन पड़रा, अशोक जैन रतनसेल्स, विमल जैन बीड़ी वाले, संजय जैन छतरपुर, राजकुमार जैन, मनीष जैन चंदेरी, सिद्धार्थ जैन, दुष्यंत जैन, प्रभात जैन कुंजबिहारी, अनुराग जैन, नरेश जैन मल्लन, दिव्यांश जैन, शुभम जैन, अनिल जैन, प्रवीण कासलीवाल, दिनेश जैन बक्सा, नवीन जैन पड़रा, श्रीमति दीप्ति जैन, कीर्ति जैन आदि मौजूद रहे।
……………..बॉक्स में…………..
प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज झांसी की बैठक में भगवान महावीर 2500वां निर्वाण महोत्सव समिति का गठन हुआ जिसमें सर्वसहमति से राजेन्द्र बड़जात्या को अध्यक्ष, सुभाष जैन सत्यराज व संजय जैन कर्नल को महामंत्री, सिंघई संजय जैन को कोषाध्यक्ष एवम् सौरभ जैन सर्वज्ञ, गौरव जैन नीम, यश सिंघई को युवा संयोजक और महिला जैन समाज की अध्यक्षा श्रीमती सरोज जैन को महिला विंग की संयोजिका बनाया गया। शीघ्र ही समस्त जैन मंदिरों और संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जोड़कर समिति का विस्तार किया जाएगा।
………………………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *