जयपुर। भजनलाल शर्मा को मिली राजस्थान की कमान। सांगानेर सीट से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया पर्यवेक्षकों ने इसका ऐलान किया।
केंद्रीय नेतृत्व में राजनाथ सिंह विनोद तावडे और सरोज पांडे को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था मुख्यमंत्री की रेस में वसुंधरा राजे से लेकर तमाम बड़े नेताओं के नाम चल रहे थे।
एमपी-छत्तीसगढ़ राजस्थान में भी खत्म हुआ CM का सस्पेंस, भजन लाल शर्मा बनाए गए नए CM*
राजस्थान का रण तो बीजेपी ने जीत लिया, लेकिन यहां सीएम किसे बनाया जाएगा, इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते थे. लेकिन एमपी और छत्तीसगढ़ की तरह BJP ने सस्पेंस को खत्म करते हुए भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया.
श्री भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री; श्रीमति दीया सिंह और प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री; वासुदेव देवनानी स्पीकर चुने ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयक – भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023- पेश किए। एक नियमित प्रक्रिया के तहत नए संशोधनों के साथ नए बिल पेश करने के लिए पिछले बिलों को वापस लिया गया।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “बिल पर 14 दिसंबर को चर्चा होगी और 15 दिसंबर को होने वाली बहस का जवाब दिया जाएगा।
