Headlines

भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर की हत्या,

प्रतापगढ़- भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर की हत्या, CHC सांगीपुर में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना के बाद आरोपी भतीजा हुआ फरार, उदयपुर थाना क्षेत्र के बाजार की घटना.

*उत्तर प्रदेश*

कार्डियक अरेस्ट के बाद मुख्तार अंसारी की मौत पर उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह ने कहा कि न्यायिक अभिरक्षा में यदि किसी की भी मृत्यु होती है तो ये एक गंभीर विषय है और उसके बारे में एक प्रक्रिया बनी हुई है।

*बाराबंकी कोर्ट में मुख्तार अंसारी के वकील ने दी एफआईआर दर्ज करने की तहरीर, जेल प्रशासन पर मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही।*

बाराबंकी की MP/MLA Court में आज मुख्तार अंसारी की पेशी थी

जिसको लेकर बांदा जेल अधीक्षक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिर हुए और उन्होंने बताया कि कल रात 9:50 पर बंदी मुख्तार अंसारी की मृत्यु हो गई जिसके बाद जज ने अगली तारीख देते हुए रिपोर्ट तलब की है।

मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने मुख्तार अंसारी द्वारा 21 मार्च 2024 को न्यायालय के समक्ष दिए गए प्रार्थना पत्र को “मृत्युकालीन कथन” मान कर मुकदमा दर्ज़ करने की अर्जी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *