*भाजपा झांसी महानगर द्वारा मण्डल प्रशिक्षण वर्ग शुभारंभ*
झांसी। आज पैरामेडिकल कॉलेज झांसी में भाजपा झांसी महानगर द्वारा मण्डल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले आए हुए कार्यकर्ताओं का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण उपरांत कार्यकर्ताओं को लेखन सामग्री एवं प्रवेशिका प्रदान की गई। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदर रंगोली सजाई गई तथा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सुरक्षा, भोजन एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं उत्तम रहीं। प्रशिक्षण वर्ग अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए झांसी महानगर विधानसभा के पांचों मंडलों के प्रथम सत्र प्रारंभ किए।
प्रथम सत्र
प्रेम नगर मण्डल में मुख्यातिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रहे तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण एवं विकास को और मजबूती देगा तथा अन्त्योदय, राष्ट्रवाद और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। शहर मण्डल में मुख्य वक्ता बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा रहे, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोनू शिवहरे ने की। राजीव सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे विश्व में अपने अनुशासन एवं समर्पण भाव के लिए जाना जाता है।
शिवाजी नगर मण्डल में मुख्य वक्ता सदर विधायक रवि शर्मा रहे, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी ने की। रवि शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान भाजपा का एक प्रमुख वैचारिक और संगठनात्मक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य पार्टी को वैचारिक रूप से मजबूत रखना और कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
सीपरी मण्डल में मुख्य वक्ता रमा निरंजन रहीं, अध्यक्षता मंडल महामंत्री विशाल रायकवार ने की। एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना और सेवा-समर्पण के संस्कारों से सशक्त करने का माध्यम है। सिविल लाइन मण्डल में मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल रहे, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा द्वारा की गई। रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को जीवन में उतारकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
द्वितीय सत्र
द्वितीय सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संत विलास शिवहरे ने संगठन की कार्यपद्धति एवं विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान अन्त्योदय के विचार को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी स्थानीय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने का प्रयास है।
जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर क्रियाशील रहता है। वह संगठन और सरकार के कार्यों का प्रचार पूरे समर्पण भाव से करता है। प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण तथा संगठन निर्माण से राष्ट्रनिर्माण है। यह अभियान वैचारिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक शुचिता और कार्यकर्ता व्यवहार में पारदर्शिता लाने का माध्यम है।
जयदेव पुरोहित, राकेश गुप्ता एवं क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने भी प्रशिक्षण देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उपस्थिति
वर्ग में पवन गौतम, प्रदीप सरावगी, संजय दुबे, हेमंत परिहार, किरण वर्मा, विकाश कुशवाहा, विनोद नायक, नंदकिशोर भिलवारे, अखिलेश गुप्ता, रानू देवलिया, ओम बिहारी भार्गव, मीनू राजावत, अभिषेक जैन, संजीव लाला, कपिल बिरसैनिया, ममता साहू, देवेंद्र दुबे, विनीत खटीक, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा चेतन ओझा,सुरेंद्र विश्वकर्मा, रोहित गोठनकर, चित्र सिंह, नीता अवस्थी, अपर्णा दुबे, आशीष उपाध्याय, प्रदीप खटीक, प्रियंका साहू, सुनील नैनवानी, पंकज राय, हरिओम मिश्रा, लखन कुशवाहा, नरेंद्र नामदेव, भरत सेन, विष्णु यादव, रितिका तिवारी, संजय बाल्मीकि, पन्नालाल प्रजापति, जीतू शिवहरे, शशांक गुरनानी, अमित साहू, संजय तिवारी, धीरज गोस्वामी, भूपेंद्र परमार, शुभम बनर्जी, रंजीत साहू, मुकेश मौर्य, श्वेता नामदेव, अनूप करोसिया, विशाल दीक्षित, प्रतिमा कुलकर्णी, पुष्पेंद्र सिंह, हेमंत पांचाल, सुधाकर मिश्रा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संजीव तिवारी सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
