भाजपा MLC उमेश द्विवेदी की गाड़ी चोरी की निकली

लखनऊ- भाजपा MLC उमेश द्विवेदी की गाड़ी चोरी की निकली, वर्कशॉप से गाड़ी लेकर भाग गए एमएलसी के लोग, उमेश द्विवेदी की गाड़ी वर्कशॉप में बनने गई थी.*

सर्वेयर ने क्लेम की जांच की तो गाड़ी चोरी की निकली। एमएलसी उमेश द्विवेदी चोरी की गाड़ी से चलते थे। MLC की गाड़ी का एक पास आशीष वाजपेयी प्रयोग करता है

आशीष वाजपेयी मध्यांचल का बिजली ठेकेदार है। MLC उमेश द्विवेदी की गाड़ी पर फर्जी चेचिस नंबर था। असली गाड़ी मेरठ में एक व्यापारी के नाम पर दर्ज है.

➡लखनऊ- मनचाही सीट पाने की कोशिश में BJP के सहयोगी दल, BJP के सभी सहयोगी दल अपनी सक्रियता बढ़ाने में जुटे, अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में मंडल सम्मेलन की शुरुआत, कानपुर, बहराइच, प्रतापगढ़, अयोध्या, रामपुर में हुए कार्यक्रम, संजय निषाद ने मछुआ आरक्षण को लेकर यात्रा शुरू की है , 13 जनवरी को रमाबाई अंबेडकर मैदान में बड़ी रैली करेंगे, ओपी राजभर भी शोषित वंचित रैली की शुरुआत कर चुके हैं, दलित, अल्पसंख्यक सम्मेलन भी कराने में जुटे ओपी राजभर.

➡लखनऊ- आकाश आनंद, सतीश चंद्र मिश्रा लड़ सकते हैं चुनाव, उपयुक्त सीटों की तलाश को लेकर की जा रही चर्चा, लोकसभा चुनाव में BSP पार्टी करने जा रही नया प्रयोग, आकाश आनंद के लिए बिजनौर सीट पर किया गया विचार, इसी सीट से मायावती पहली बार लोकसभा पहुंची थीं, इस सीट पर दलित, मुस्लिम वोटर की संख्या है अधिक, सतीश मिश्रा के लिए अकबरपुर सीट पर चल रहा विचार, विश्वनाथ पाल के लिए अयोध्या, अंबेडकर नगर सीट पर मंथन.

➡वाराणसी – वाराणसी के ज्ञानवापी के ASI सर्वे का मामला, ज्ञानवापी केस में आज का दिन बेहद अहम, ASI की टीम अपनी सर्वे स्टडी रिपोर्ट सौंपेगी, अपनी सर्वे स्टडी रिपोर्ट जिला कोर्ट में सौंपेगी, सर्वे रिपोर्ट से मस्जिद की सच्चाई आएगी सामने, ज्ञानवापी में 100 से अधिक दिनों तक चला सर्वे, वजूखाने को छोड़कर सम्पूर्ण परिसर का हुआ सर्वे, ASI की चार टीमों ने परिसर का किया है सर्वे, GPR के साथ थ्री डी सिस्टम का किया गया इस्तेमाल, ASI की टीम ने परिसर के अंदर से 250 सामग्री जुटाई है, इन सामग्रियों को कोषागार में रखा गया है.

➡गोरखपुर- फर्जी संस्था बनाकर ठगी करने वाले गिरफ्तार, योगी कारपोरेशन ऑफ इंडिया के नाम से बनाई थी संस्था, गोरखनाथ मंदिर का करीबी बताकर ठगी किया था, फर्जी संस्था का कथित CEO केदारनाथ हुआ गिरफ्तार, फर्जी संस्था का कथित निदेशक हर्ष चौहान गिरफ्तार, संस्था बनाकर सोशल मीडिया के जरिये भ्रमित करते थे, लोगों को सदस्यता,पदाधिकारी बनवाने के नाम पैसा लेते थे, BJP प्रदेश महामंत्री का कूटरचित परिचय पत्र हुआ बरामद, 87 कूटरचित आईडी और 83 कूटरचित लेटर पैड बरामद, 2 मोबाइल अन्य कूटरचित दस्तावेज किये बरामद.

➡अयोध्या – प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुरक्षा का खाका तैयार , 22 जनवरी को अयोध्या में रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा, मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा SPG के हवाले रहेगा, CRPF, SSF और पीएसी जवान तैनात किए जाएंगे, अयोध्या जनपद में लागू रहेगी एंटी ड्रोन पॉलिसी , बिना अनुमति ड्रोन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई , 8 जनवरी से मानव रहित सुरक्षा की ट्रायल व्यवस्था , किराएदार और यात्रियों का कराया जाएगा सत्यापन, सामानों की जांच के लिए बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे, बगल के जिलों में रुकने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, हाईटेक सुरक्षा पर खर्च होंगे करीब 40 करोड़ रुपए, सुरक्षा के मद्देनजर कई सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे.

➡प्रयागराज- अतीक अहमद के करीबी नफीस बिरयानी की मौत, हार्ट अटैक के बाद SRN अस्पताल में कराया गया था भर्ती, कल नफीस बिरयानी को आया था हार्ट अटैक, अस्पताल में इलाज के दौरान नफीस की मौत हुई, उमेश हत्याकांड में आरोपी था नफीस बिरयानी, माफिया अतीक अहमद का फाइनेंसर था नफीस, नैनी सेंट्रल जेल में बंद नफीस को आया था हार्ट अटैक, 22 नवंबर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था नफीस, मुठभेड़ के दौरान नफीस बिरयानी के पैर में लगी थी गोली.

➡रायबरेली- लाखों रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देहरादून व रायबरेली पुलिस की टीम ने की गिरफ्तारी, 50 लाख रुपए की ठगी करने का है पूरा मामला, सीएमएस इन्फोसिस सिस्टम लिमिटेड फर्म में करते थे काम, कंपनी की ओर से देहरादून के पटेलनगर थाने में केस है दर्ज, आरोपियों के पास से 4 लाख रुपये भी हुए बरामद, पकड़े गए तीनो आरोपी रायबरेली जनपद के है निवासी, भदोखर थाना पुलिस व देहरादून पुलिस ने की गिरफ्तारी.

➡रायबरेली- सीवर के पानी से बिजली बनाने का रास्ता हुआ साफ, जल निगम व एनटीपीसी अधिकारियों के बीच हुआ करार, करीब 40 किमी. पाइप लाइन बिछाकर पहुंचेगा पानी, बजट मिलते ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य होगा शुरू, कुल 225 करोड़ रुपये के खर्च का होगा बजट, NTPC उपलब्ध करवाएगा 225 करोड़ रुपए का बजट.

➡जालौन- अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में मारी भीषण टक्कर, 2 साल के मासूम समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत , हादसे में 10 बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल, पीताम्बरा पीठ दतिया से मुहाना लौट रहे थे बच्चे, सभी घायल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती, उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी टोल प्लाजा की घटना.

➡हापुड़- जिले में साइबर ठगी की घटनाओं में बढ़ोतरी, महिला के बैंक खाते से ठगों ने निकाले 93 हजार रुपये, खाते से रुपये निकलने की घटना से महिला परेशान, पीड़ित महिला ने एसपी से की मामले की शिकायत, एसपी के आदेश पर पुलिस मामले की जांच में जुटी, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक का मामला.

➡प्रयागराज- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर सर्वे से जुड़ी खबर, हाईकोर्ट में आज कोर्ट कमीशन सर्वे का स्वरूप होगा तय, 2 बजे हाईकोर्ट कोर्ट कमीशन सर्वे का स्वरूप तय करेगा, मंदिर पक्ष, मुस्लिम पक्ष के वकील कोर्ट में मौजूद रहेंगे.

➡सहारनपुर- हाईवे किनारे युवती का शव मिलने का मामला, शव मिलने के 3 दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, अंबाला-देहरादून हाईवे किनारे मिला था युवती का शव , युवती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ, युवती की गला दबाकर हत्या की गई-पीएम रिपोर्ट, शव को यहां लाकर फेंका गया था-पोस्टमार्टम रिपोर्ट, युवती की पहचान और हत्यारों की तलाश जारी है , जांच के लिए अंबाला व हरिद्वार में डेरा डाला हुआ है, कुतुबशेर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला था शव.

➡फतेहपुर – अवैध खनन के लिए बांध दी यमुना की जलधारा, नदी में हैवी पोकलैंड मशीनों से हो रहा अवैध खनन, रामनगर कौहन खदान में अभी तक नहीं हुई कार्रवाई, गढ़ीवा मझगवां खदान का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, दोनों ही खदानों के फाइनेंसर हैं दलजीत सिंह, किशनपुर क्षेत्र की गढ़ीवा मझगवां खदान का मामला.

➡हापुड़- बाजार से लौट रही युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़, छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने की मारपीट, युवती के दुप्पटे से गला दबाकर हत्या का प्रयास, पीड़ित युवती ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, हापुड़ देहात थाना क्षेत्र का मामला.

➡हरदोई – सांड ने किसान पर हमलाकर मौत के घाट उतारा, सुबह खेत की रखवाली करने गया था बुजुर्ग किसान, खेत की रखवाली करते समय किसान पर हमला, देर शाम तक घर न वापस आने पर हुई जानकारी , पाली थाना क्षेत्र कछलिया गांव का मामला.

➡रायबरेली- बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है हादसा, DM आवास के बाहर टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन तार, बैरिकेडिंग कर आवागमन को किया गया बाधित, विभाग के अधिकारी,कर्मचारी सूचना के बाद भी गायब, डीएम के सरकारी आवास के बाहर का मामला.

➡बदायूं- मेड के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, झगड़े में एक पक्ष के युवक के सिर में लगी चोट, दूसरे पक्ष के युवक ने अपना सिर फोड़ा, दूसरे युवक ने खुद से पेड़ में सिर मारकर फोड़ा, पेड़ में सिर मारने का वीडियो हुआ वायरल, दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपना सिर फोड़ा, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी , जरीफनगर क्षेत्र के अम्बियापुर गांव का मामला.

➡ग्रेटर नोएडा- छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, ट्रॉली बैग के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, बीच रोड पर जमकर चले लात घूंसे, मारपीट की घटना कैमरे में हुई कैद, मारपीट में एक युवक हुआ घायल, घायल युवक ने पुलिस से की शिकायत, रबूपुरा के यमुना गौर सिटी सोसायटी की घटना.

➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर दारोगा की खुलेआम गुंडई, सीसीटीवी में कैद हुई दारोगा की गुंडई, बैंक का पता पूछने पर टेंपो चालक को घसीटा, टेंपो चालक को सड़क पर टेंपो रोकना पड़ा भारी, चरथावल कस्बा चौकी इंचार्ज है अजय त्यागी, चरथावल थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का मामला.

➡ग्रेटर नोएडा- क्रेन से टकराकर छात्रा की मौत का मामला, पुलिस ने क्रेन चालक को किया गिरफ्तार, चालक ने छात्रा को क्रेन से धक्का दिया था , कार ले जाते समय ऑटो से स्क्रेच लगा था, क्रेन चालक ने छात्रा को क्रेन से दिया था धक्का, गिरने से लगी चोट से घायल छात्रा की हुई थी मौत, ग्रेटर नोएडा के क्नॉलेज पार्क क्षेत्र का मामला.

➡बदायूं- ग्राम पंचायतों में हुए घोटालों की हो रही जांच, जांच उपरांत घोटाला उजागर होने पर कार्रवाई शुरू, 3 माह में दो ग्राम प्रधानों की पावर सीज, विद्यालय में टेली करण घोटाले की चल रही जांच, जांच के लिए ग्रामीणों ने डीएम को शपथ पत्र सौंपे थे , मनरेगा द्वारा फर्जी मिट्टी कार्य दर्शाकर निकाले थे रुपये, सचिव,ग्राम प्रधान ने रुपये निकाल कर हड़पे थे रुपये, विकास खण्ड जगत के कंडेला गांव का मामला.

➡गोंडा- जीएसटी नोटिस के दायरे में 5000 कारोबारी, मंडल के 5000 कारोबारी को जीएसटी का नोटिस, जीएसटी की धारा 61 में दाखिल रिटर्न में असमानता, 4926 कारोबारियों से मांगा गया जवाब, 3000 फर्मों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, सही जवाब न मिलने पर धारा 73,74 में कार्रवाई, टैक्स के साथ फर्मों से वसूला जाएगा जुर्माना.

➡गोंडा- डीबीटी न देने में फंसे जिले के 121 प्रधानाध्यापक, सभी 121 प्रधानाध्यापकों का रोका गया वेतन, 16 में 15 ब्लॉकों के बीईओ को भी नोटिस, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर बीईओ की भी लापरवाही, 3 दिन में सभी शिक्षकों से मांगा गया जवाब, 6 महीने बीतने के बाद भी यूनिफॉर्म का पैसा नहीं, 59000 बच्चे अभी भी बिना यूनिफार्म के हैं.

➡आगरा- पर्यटकों से ठगी रोकने को पुलिस,जीआरपी की पहल, आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी का अभियान, प्रीपेड टैक्सी-ऑटो सेंटर पर जीआरपी का अभियान, पर्यटकों को ले जाने वाले ऑटो, टैक्सी का होगा सत्यापन, प्रीपेड टैक्सी, ऑटो चालकों को पहननी होगी वर्दी, 3 दिन में कैंट जीआरपी थाने से कराना होगा सत्यापन, वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, NCR का होगा सत्यापन, बिना सत्यापन, वर्दी वाले वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई.

➡रायबरेली- तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, टेंपो पलटने से सवारी घायल,अस्पताल में भर्ती, प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को पहुंचाया सीएचसी, घायलों में महिला की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर, भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज बाईपास की घटना.

➡देहरादून- आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, तैयारी को लेकर महिला कांग्रेस भी कवायद में जुटीं, महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए रणनीति, कार्यकर्ताओं को रणनीति के साथ मैदान में उतार रहे, 15 जनवरी से महिला कांग्रेस लोगों के घर-घर जाएंगी, केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं को बताएंगे.

➡दिल्ली- भारतीयों की निजी जानकारी बेचने पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस साइबर यूनिट ने 4 आरोपियों को पकड़ा, डार्क वेब पर भारतीयों की निजी जानकारी बेचते थे, करीब 10 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था, आईसीएमआर के डेटा बैंक से डेटा लीक हो गया था, डार्क वेब पर बिक्री के लिए डाला गया-दिल्ली पुलिस.

➡कराची- सूत्रों के हवाले से बहुत बड़ी खबर, डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया- सूत्र, डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी ने जहर दिया – सूत्र, गंभीर हालत में कराची में अस्पताल में भर्ती, भारत सरकार ने मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा है, 1993 ब्लास्ट का मुख्य आरोपी डॉन दाऊद इब्राहिम, ब्लास्ट के बाद से पाकिस्तान में था दाऊद इब्राहिम.
———————————————-
————————————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *