Headlines

भानुप्रताप सिंह जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य मनोनीत

झांसी। रेल मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की विशेष अभिरुचि पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की मथुरा रिफाइनरी के वरिष्ठ उत्पादन प्रबंधक ठा. भानुप्रताप सिंह को दो वर्ष के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा रेल यात्रियों की सेवाओं से सम्बन्धित परामर्श प्रदान करने हेतु गठित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज का सदस्य नामित किया गया है ।सदस्य नामित होने पर भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी , उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी , मथुरा वृन्दावन धाम के जानकी बल्लभ शास्त्री, आगरा मण्डल के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक ऋषिकेश मौर्य , वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अमन वर्मा , स्टेशन निदेशक एस के श्रीवास्तव मथुरा रिफाइनरी के चीफ जनरल मैनेजर (तकनीकी) वी सुरेश, डिप्टी जनरल मैनेजर चन्द्र शेखर एवं मथुरा के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की आशा जताई है। ठा. भानुप्रताप सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *