Headlines

भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे’: मोदी

*1* भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे’, व्यापार समझौता रूपरेखा पर PM मोदी का पोस्ट

*2* सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘हम दो महान देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप को दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं। यह रूपरेखा हमारी साझेदारी की गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाती है।

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलयेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का यह मलयेशिया दौरा बेहद अहम है क्योंकि दोनों देशों की साझेदारी को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा मिलने के बाद यह पीएम मोदी का पहला मलयेशिया दौरा है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम रक्षा सहयोग पर सहमति बन सकती है

*4* ‘हाउडी मोदी’ पर भारी पर गया ‘नमस्ते ट्रंप’. ट्रेड डील पर कांग्रेस का तंज; रूस से दूरी पर सवाल

*5* अमेरिका ने PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, ट्रेड डील के बाद इंडियन मैप शेयर किया; सोशल मीडिया पर वायरल

*6* सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट केस में कोर्ट को जवाब, वोटर लिस्ट-नागरिकता सरकार के मसले; क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

*7* राजनाथ सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के लिए कई बड़े फायदे लेकर आएगा। इससे निर्यात बढ़ेगा, मजदूर-आधारित उद्योग मजबूत होंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा इस समझौते में किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है

*8* मुंबई में रितु तावड़े होंगी BJP की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर; नाम का एलान

*9* देशभर में आज एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की हड़ताल, घटती कमाई और शोषण के खिलाफ प्रदर्शन; ओला, उबर और रैपिडो सर्विस पर असर

*10* यूपी: सवा तीन करोड़ मतदाताओं को मिलेगा चुनाव आयोग का नोटिस, 6 मार्च तक दे सकेंगे जवाब; उम्र को लेकर समस्याएं,यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया एक महीने और बढ़ा दी गई है। अब 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

*11* थोड़ी देर में सांसद पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी, 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार; राहुल बोले- आवाज दबाने की कोशिश है

*12* मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा, बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे; चेहरे कुचले, स्वेटर से पहचान

*13* भारत का पहला मैच आज, अमेरिका से मुकाबला, रोहित-कोहली के बिना पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेगा इंडिया; नेत्रवलकर बड़ी चुनौती

*14* पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीता,नीदरलैंड को फहीम अशरफ का कैच छोड़ना पड़ा भारी,हारते हारते बचा,पहले ही मैच में उलटफेर से बचा पाकिस्तान

*15* देश भर में मौसम बदल रहा है ,राजस्थान-छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही पारा 30° पार, बाड़मेर-राजनांदगांव में तापमान 32°C पहुंचा;।

*==============================*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *