‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश जारी करने को कहा है-खरगे

New Delhi…

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य से गुजरने वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश जारी करने को कहा है…

पटना। बिहार राजनीति से: लालू ने मंत्रियों से कहा, इस्तीफा नहीं देना: नीतीश ने शाम 7 बजे विधायकों को सीएम हाउस बुलाया,कल देंगे इस्तीफा; शपथ भी ले सकते हैं, बिहार में नीतीश , लालू का गठबंधन टूट गया है। सूत्रों के मुताबिक ,नीतीश रविवार सुबह 10 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और इसके साथ ही वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे।

बिहार के पटना में राजद की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं। ‘महागठबंधन’ में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे, ”2005 से पहले बिहार में क्या था?” मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी… अब और भी लोग हमारे साथ हैं। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे वह नौकरी हो, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना आदि। ‘बिहार में अभी खेल होना बाकी है’: सूत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *