गांधीनगर: PM मोदी ने कहा, “आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था। आज सभी प्रमुख एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा। दुनिया भर के लोगों को अपना विश्लेषण करने दीजिए, लेकिन यह मेरी गारंटी है कि ऐसा होगा।”
गांधीनगर: PM मोदी ने कहा, “भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को यह भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, भारत की निष्ठा, भारत के प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है।”
जयपुर, राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “मुझे अपनी आस्था प्रकट करने और मंदिर में दर्शन के लिए किसी के न्योते की जरूरत नहीं है। मेरा जब मन करेगा जाउंगा। देश के सभी तीर्थों पर हमारे साथी जाते हैं, ये भावनात्मक और धार्मिक मुद्दा है, इस पर राजनीति करना गलत है। राजनीति किसानों, गरीब, आर्थीक नीति, महंगाई पर करें। आज की वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम आधे हो गए हैं लेकिन भारत सरकार दाम कम नहीं कर रही है।”
दिल्ली: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी के बयान पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, “मेरा धर्म, मेरे भगवान और मेरे बीच का सीधा संबंध है इसमें ठेकेदारों की ज़रूरत नहीं है… मैं सीधे अपने ईश्वर से संवाद कर सकता हूं। धर्म और राजनीति के घालमेल से पड़ोस में क्या हुआ था, हमें उससे सबक लेना चाहिए