Headlines

भारत माता सबकी है -मोहन भागवत

नई दिल्ली नागपुर में चल रहे संघ की शिक्षा शिक्षा वर्ग कार्यक्रम के  समापन समारोह में बोलते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुस्तान में किसी से किसी की कोई दुश्मनी नहीं है ।भारत माता सबके लिए है इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी मौजूद है थोड़ी देर में सभा को संबोधित करेंगे

 भागवत ने कहा कि अनियंत्रित करने वाली शक्ति विनाशकारी होती है. हमें सामान्य जनता को बराबरी पर लाना है. हिंदू भारत का भाग्य तय करने के लिए उत्तरदायी है. आज संघ विशाल संगठन बन गया है. हालांकि हमको खुद को प्रसिद्ध करने वाला नहीं बनना है.

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हमारे पास सुविचार की कमी नहीं है, लेकिन व्यवहार के बारे में हम निकृष्ठ थे और हैं. हालांकि अब थोड़ा बदला है.

– उन्होंने कहा कि हर भारतवासी के पूर्वज एक हैं. संगठित समाज से ही देश बदला जा सकता है. इसके लिए माहौल बनाना पड़ता है. संघ एक लोकतांत्रिक संगठन है. सरकारें बहुत कुछ कर सकती हैं, लेकिन सब कुछ नहीं कर सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *