रायपुर 16 दिसम्बर। छत्तीसगढ़के नए सीएम का एलान हो गया है। भूपेश बघेल का सीएम बनाया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “यह फैसला कठिन था, सब ने पार्टी के लिए काम किया और सभी बराबर हैं। राहुल गांधी ने सभी का धन्यवाद किया है। विधायक दल की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को नेता चुना गया।
टीएस सिंह देव ने बघेल के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्तवा को ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत ने समर्थन दिया। जिसके बाद प्रस्ताव पास हो गया
