Headlines

भड़की अंबेडकर जयन्ती पर हिंसा, 2 को गोली लगी

नई दिल्ली 14 अप्रैलः देश मे अंबेडकर जयन्ती पर आखिर हिंसा फैल ही गयी। पंजाब के फगबाड़ा मे मूर्ति तोड़ी जाने की अफवाह के बाद जमा भीड़ मे पत्थर बाजी के बीच गोलियां चली, जिससे दो को गोली लगी व 6 अन्य घायल हो गये।

अहमदाबाद में सांसद किरीट सोलंकी को अबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोक दिया गया। रोकने वाले जिग्नेश मेवाणी के समर्थक बताये जाते हैं।

दूसरी ओर अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी नेता अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे. विरोध करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
बीजेपी नेता सोलंकी ने कहा कि बाबा साहेब हमारे देवता हैं, जिग्नेश कौन होता है, हमें उन्हें फूल चढ़ाने से रोकने वाला?
एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में जिग्नेश मेवानी ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर किसी भी भाजपा नेता को बाबा साहेब अंबेडकर के स्टेच्यू को हाथ नहीं लगाने दिया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *