झाँसी | मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस से पत्नी व बेटे के साथ जा रहे यात्री मोहम्मद हनीफ (43) की हालत बिगड़ने से मौत हो गई| वह हार्ट की बीमारी से ग्रसित था और ऐनाकुलम से इलाज करा कर लौट रहा था|
एर्नाकुलम से चलकर हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस के आरक्षित कोच S2 में सवार मोहम्मद हनीफ, पत्नी हसीरूद्दीन व बेटे मोहम्मद कैफ के साथ एर्नाकुलम से लौट रहा था| रास्ते में अचानक हनीफ की हालत बिगड़ गई|
वह अचेत हो गया | यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी | डिप्टी एसएस रेलवे डॉक्टर के साथ झांसी स्टेशन पर पहुंचे| डॉक्टर ने जांच कर यात्री को मृत घोषित कर दिया |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
मंगला एक्सप्रेस से पत्नी व बेटे साथ जा रहे यात्री की मौत
