Headlines

मऊरानीपुर- नशे में टल्ली युवक मरने के लिए रेल पटरी पर लेटा,रिपोर्ट -मंगल सिंह सेंगर

मऊरानीपुर 12 नवंबर एक युवक ने दारू पीने के बाद ऐसा हंगामा किया कि पुलिस के भी छक्के छूट गए । वह शराब के नशे में रेल की पटरी पर मरने के लिए जा लेटा। जानकारी मिलने पर आरपीएफ कर्मियों ने उसे किसी तरह बचाया।

बताया जाता है कि मऊरानीपुर के गुरसराय रोड, पावर हाउस के पास रहने वाला छोटेलाल पुत्र स्वर्गीय हीरालाल आज नशे की हालत में रेलवे स्टेशन पर पहुंचा मरने के लिए रेल पटरियों पर लेट गया।

इस बात की जानकारी होने पर आरपीएफ कर्मी देवेंद्र कुमार व महेश जादौन मौके पर पहुंचे और पटरी पर लेटे युवक को किसी तरह उठाया हालांकि युवक ने पटरी पर लेटने के बाद जमकर हंगामा किया इसके चलते पुलिसकर्मियों को खांसी मशक्कत करना पड़ी।

पुलिस के अनुसार युवक परिवारिक कलह के चलते ऐसा करने के लिए स्टेशन पर पहुंचा था किस समय युवक पटरी पर लेटा था वहां से उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निकलने वाली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *