झाँसी में प्रेमनगर क्षेत्र के खाती बाबा रोड स्थित मकतब फातिमा तालीमुल कुरान में पहला स्थापना दिवस, आमीन,व इस्लामी नया साल संयुक्त रूप से हाफ़िज़ मोहम्मद असद साहब की सदारत व मुफ्ती मोहम्मद आरिफ के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया
प्रोग्राम की इब्तिदा कुरान शरीफ की तिलावत से की गई फिर मकतब के बच्चों में अयान, आलिया अल्फिया साकिब आदि ने प्रोग्राम पेश किए
अल्फिया ने बताया कि हमारे महान देश भारत में ख़ास तौर पर तीन तरह के साल माने जाते हैं 1संवत् 2 इस्लामी 3 अंग्रेजी मुहर्रम का चांद नजर आते ही हम 1445 हिजरी में दाखिल हो गया हैं
अयान हज़रत उमर रज़ियल्लाहु अ़नहु की शहादत पर तब्सिरा किया
फिर तस्कीन। इमाम और शादाब की “आमीन” हुई
मुफ्ती मोहम्मद आरिफ साहब ने तालीम की अहमियत पर अहम मशवरे दिये उसके बाद बच्चों को गिफ्ट और मिठाई तकसीम की गई
तक़रीब में ख़ास तौर पर मोहम्मद अनस फारूक अली मोहम्मद तलहा हिफाज़त ख़ान असलम खान रऊफ ख़ान आरिफ़ खान आसिफ़ ख़ान निज़ाम अहमद मुजीब गौरी मुईन गौरी सरदार खान मुश्ताक आदि उपस्थित रहे
दुआ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
मस्जिद फातिमा
पेश इमाम हाफ़िज़ मोहम्मद असद ने सभी का शुक्रिया अदा किया.
मकतब फातिमा तालीमुल कुरान में पहला स्थापना दिवस मनाया, रिपोर्ट -कलाम कुरैशी
