इम्फाल
मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. राज्य के खमेनलोक इलाके में गोलीबारी के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई. सेना के सूत्रों से ये जानकारी मिली है.
पिछले 24 घंटे में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक महिला सहित नौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं.
सूत्रों के मुताबिक खमेनलोक इलाके में देर रात फायरिंग की घटना में ये मौतें हुई हैं. कई घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है. हिंसा में मारे गए लोगों में से कुछ के शरीर पर कट के निशान हैं और कई गोलियां लगी हैं.
