नई दिल्ली 23 मई। लोकसभा चुनाव 2019 का आज फाइनल राउंड पूरे देश को आज के दिन का बेसब्री से इंतजार था । 543 सीट वाले लोकसभा में से 542 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद मतगणना हो रही है। सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
इस बार पोस्टल बैलट और ईवीएम की वोटों की गिनती एक साथ की जा रही है । शुरुआती रुझान में भी बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए बढ़त लिए है।
शुरुआती रुझानों में एनडीए 67 यूपीए 33 और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वो अपनी जीत के लिए 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं. प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे पर दिए बयान पर दिग्विजय ने कहा कि राष्ट्र तय करेगा।
आज राहुल गांधी के निवास पर हवन यज्ञ प्रियंका ने भी भाग लिया।
