Headlines

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में शराब माफियाओं ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जवान समेत दो जख्मी

झाँसी। दतिया जिला के बसई के ग्राम लखनपुरा में शराब माफियाओं और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में जवान समेत दो लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि शराब का जखीरा बरामद करने गई पुलिस पार्टी पर प्रधान व उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। कुछ पुलिसवालों को बंधक भी बना लिया।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस एसआई महेश श्रीवास्तव एवं कांस्टेबल कुलदीप जाधव का इलाज बबीना स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। उत्तर प्रदेश के बबीना थाना क्षेत्र इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में पूरा फोर्स लखनपुरा गांव पहुंचा और मध्य प्रदेश के सिपाहियों को इसी तरह छुड़ाया और घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

घायल एमपी पुलिस एसआई महेश श्रीवास्तव पुत्र स्व बीपी श्रीवास्तव उम्र 56 एवं एमपी कॉन्स्टेबल कुलदीप जादौन पुत्र सुरेंद्र उम्र 34 इन दोनों का इलाज चल रहा है बबीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है । यह सारा मामला मध्यप्रदेश क्षेत्र का है जहां पर बसई थाना जिला दतिया मय फ़ोर्स के ग्राम लखनपुरा के प्रधान रविन्द्र गोस्वामी के यहाँ शराब के जखीरा बरामद किया जहां पर रविन्द्र गोस्वामी के साथ सेंकडो की संख्या में ग्राम वासियों के साथ बसई पुलिस पर हमला कर दिया और गोली भी चलाई बाद में सभी पुलिस वालों को किडनैप कर लिया ,जैसे ही सूचना सबसे नजदीक लगे बबीना थाना क्षेत्र जिला झांसी उत्तरप्रदेश को लगी तो तुरंत बबीना इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में बबीना थाना मय फ़ोर्स के लखनपुरा ग्राम पहुंचकर मध्यप्रदेश पुलिस के सिपाहियों को किसी तरह से छुड़वाया और तत्काल घायलों को उपचार हेतु बबीना पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *