भोपाल 3 नवंबर। मध्य प्रदेश में चुनावी जंग मैं कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका दिया है कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर में सेंध लगाने में सफलता हासिल की है। शिवराज सिंह चौहान की साले संजय सिंह को पार्टी में शामिल कर लिया।
पत्रकारों से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश को शिवराज कि नहीं कमलनाथ की जरूरत है। संजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज का रास्ता लंबा हो गया है । अब इस राज को खत्म होना चाहिए । उन्होंने 13 साल तक सत्ता संभाली है और अब कमलनाथ को सत्ता मिलना चाहिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय सिंह ने कहा कि एमपी के लोग अभी भी बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान है । कमलनाथ की ओर निगाहें लगाए हुए हैं। संजय सिंह ने कहा कि 1 दिन ऐसा आएगा जब मध्य प्रदेश कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने रोजगार को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की जमकर आलोचना की उन्होंने कहा कि एमपी में इन्वेस्टर समेत कई हुए लेकिन इसका कोई फायदा राज्य को नहीं मिला यहां की युवक अभी भी बेरोजगार हैं।
बरहाल मध्य प्रदेश में चुनावी जंग में एक दूसरे दल में सेंध लगाने और बड़े-बड़े चारों को अपने पाले में लाने की कवायद हो के बीच शिवराज सिंह चौहान के साले को कांग्रेस ने अपने खेमे में लाकर भाजपा के सामने एक चुनौती तो खड़ी कर ही दी है
