भोपाल 11 दिसंबर मध्य प्रदेश चुनाव के मतगणना में जिस तरीके से कांग्रेस सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है उससे भाजपा में खलबली मच गई है भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि राज्य में भाजपा से गठबंधन के लिए हाईकमान फैसला करेगा।
संबित पात्रा के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में प्रयासों का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की बढ़त देखते हुए भाजपा में हार का अंदेशा और तेज होता जा रहा है हालांकि अभी रुझान आए हैं इन्हें नतीजों में बदलने में देरी लगेगी पूरे परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में प्रदर्शन किया है ऐसे में भाजपा यदि बहुमत से दूर रहती है तो वह गठबंधन का दांव खेल सकती है।
इधर भाजपा के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस के प्रदर्शन की तारीख की है। वैसे उन्होंने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है कैलाश विजयवर्गी के कांग्रेसका तारीफ करना राजनीतिक हलचल में कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।
