नई दिल्ली 2 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई । खबर है कि आज मध्य प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
इस बार भाजपा मध्यप्रदेश में एक नया दांव खेलने जा रही है। खबर है कि मौजूदा करीब 40 विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं ।इसके साथ ही आधा दर्जन सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है।
जान कर बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंत्रिमंडल की कई मंत्रियों और विधायकों से नाराजगी के बाद चुनाव समिति ने चर्चा पर उनके नाम काटे जाने की मुहर लगा दी है। कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे वह अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं ।
पार्टी को लगता है कि इस बार कुछ नया करने के लिए कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटना जरूरी है । इसलिए लगभग 40 से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं । पार्टी इस बार करीब आधा दर्जन सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है
वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तरफ से करीब 80 उम्मीदवारों की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी है। वैसे राज्य और केंद्र के बीच उम्मीदवारों की सूची को लेकर सहमति नहीं बन पाई है
