झाँसी। आज लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आ गए हैं । भाजपा गठबंधन ने जहां प्रचंड जीत हासिल की है, तो वही भाजपा अपने 2014 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई । पार्टी की जीत के बाद जहां इस दुनिया में जश्न का माहौल है , वहीं मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाले चित्रकार संजू भाई की एक कलाकृति सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
गुरुवार की सुबह से आ रहे रुझानों ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत और केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की ओर इशारा कर दिया। रुझानों के बाद जीत का ऐसा माहौल बना कि पीएम मोदी को विदेश से भी बधाइयां आने लगी।
देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह के बीच दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल जारी है। जबर्दस्त स्वागत के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भगवा रंग में सजे भाजपा कार्यालय पहुंचे।
बुंदेलखंड में चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हो रही है झांसी सीट पर अनुराग शर्मा रिकॉर्ड मतों से जीत रहे हैं वह 2014 में उमा भारती के दो लाख के अंतर से आगे निकल गए हैं अनुराग शर्मा अपने निकटतम प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के श्याम सुंदर सिंह यादव से करीब साढे तीन लाख वोटों से आगे हैं।
