भोपाल 17 नवंबर मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषणा पत्र को जारी किया गया इसे दृष्टि पत्र का नाम दिया गया है। घोषणा पत्र में सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने की कवायद की गई है।
इस घोषणा पत्र को नारी शक्ति संकल्प पत्र का नाम दिया गया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इसमें विकास का रोड में दिखाई देगा किसानों और महिलाओं के लिए घोषणा पत्र में बड़ी-बड़ी बातें कहीं गई हैं।
घोषणा पत्र के अनुसार नर्मदा एक्सप्रेस वे चंबल एक्सप्रेस वे जैसे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम होगा शहरों का नाम बदलने के लिए अगले 5 साल में दो लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे । स्वयं सहायता महिला समूह का आंदोलन का रूप दिया जाएगा। स्मार्ट विलेज की परियोजनाओं की घोषणा। कक्षा 12वीं में 75% अंक लाने पर छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी महिला भूमि धारकों के लिए आर्थिक सहायता सीधे बैंक के जरिए दी जाएगी।
एमपी फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी। नई वेतन आयोग की स्थापना का भी वादा किया गया है घोषणा पत्र में युवाओं के लिए हर हर कार्य योजना की शुरुआत।
इसके अलावा हर संभाग में गो अभ्यारण की स्थापना सरकारी डाक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 70 साल करने की तैयारी ।
घोषणा पत्र को वित्त मंत्री अरुण जेटली केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नरेंद्र उमा सहित कई दिग्गजों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यादव के साथ जारी किया गया भाजपा की ओर से दावा किया गया कि उसे जनता से 30000 सजा मिले जिसमें से 700 सुझावों को शामिल किया गया है
