Headlines

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सेना का बम फटने से वृद्ध समेत तीन की मौत, रिपोर्ट-संदीप

भोपाल 1 जुलाई . मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सोमवार की सुबह सेना का बम फटने से एक वृद्ध से उसकी बेटी व नातिन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है .उसे अस्पताल के लिए झांसी रेफर किया गया है . पुलिस को सेना का एक जिंदा बम भी मिला है . घटना थाना पिछोर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर लगे ग्राम मसूड़ा की है.

बताया जाता है कि घटना सुबह 6:30 बजे घटी. गांव के पास ही आर्मी का फील्ड फायरिंग इलाका है. यहां सेना युद्ध का अभ्यास करती है .गांव के लोग उस एरिया से कबाड़ बीनने के लिए जाते हैं। मृतक बीच बीते कबाड़ इस इलाके से बीनने गया था । बताया जा रहा है कि कबाड़ में बम भी शामिल था, जो बिना चला हुआ था.

यह बम आज सुबह मृतक के घर में फट गया बताया जा रहा है कि मृतक बम्स पीतल व अन्य धातु निकाल रहा था।

मृतकों में श्यामलाल पुत्र धनु जाटव उम्र 55 साल सुखदेवी पत्नी सुदामा 297 व आशिकी पुत्र सुदामा जाटव उम्र 1 साल है इसके अलावा फूल सिंह पुत्र रामदास जाटव घायल हुआ है उसे इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *