मध्य प्रदेश : बीटेक छात्र की डंडों से पीट कर हत्या दो कांस्टेबल गिरफ्तार

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीटेक छात्र की पीट -पीटकर हत्या मामले में पुलिस के दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है| आरोपियों ने छात्रा को इतना मारा कि उसका अग्नाशय फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई| एक वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी ने छात्र उदित गायके (22) को पकड़ रखा है, चक्की दूसरा पुलिसकर्मी उसे डंडे से मार रहा है|
एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि होने के बाद कांस्टेबल संतोष बामनिया और सौरव आर्य पर शनिवार को हत्या का आरोप लगाया गया और उनके खिलाफ बीअनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत किस दर्ज किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *