Headlines

मध्य प्रदेश में कांग्रेसी नेता की हत्या से सनसनी, पुत्र गंभीर घायल

दमोह 15 मार्च । शुक्रवार की सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र चौरसिया उनके हटा स्थित कार्यालय के पास हत्या कर दी गई । घटना में उनके पुत्र को भी गंभीर चोटें आई हैं । उनका इलाज किया जा रहा है ।

घटना को लेकर बसपा की पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह, देवर कौशलेंद्र सिंह और उनके भतीजे गोलू सिंह, भाई लोकेश सिंह विश्व 25 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह देवेंद्र चौरसिया अपने पुत्र सोवेश के साथ हटा स्थित कार्यालय जा रहे थे।

इस दौरान करीब 4 वाहनों पर सवार होकर आए 20 से 25 लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया । हमले में देवेंद्र की मौके पर ही गंभीर चोट लगने से हालत बिगड़ गई , जबकि सोवेश को भी गंभीर चोटें आई । दोनों को दमोह से जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया । वहां उपचार के दौरान देवेंद्र चौरसिया की मौत हो गई

बताया जाता है कि इस घटना को लेकर विधायक के साथ देवेंद्र की राजनीतिक रंजिश चल रही थी । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *