Headlines

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर बरसी मायावती

अशोकनगर, मध्य प्रदेश: बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, “चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता कहते हैं कि अति पिछड़े वर्ग को पूरा लाभ दिलाने के लिए जातीय जनगणना होनी चाहिए। इन्हें ये मालूम होना चाहिए कि जब अंग्रेजों के जाने के बाद लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही तब कांग्रेस के सत्ता के दौरान सबसे पहले पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण देने के लिए जो सर्वे हुआ था उसे कांग्रेस पार्टी की सरकार ने लागू नहीं किया। उसके बाद मंडल कमीशन की रिपोर्ट को भी कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया। जिस कांग्रेस पार्टी ने मंडल कमीशन और काका कालेलकर की रिपोर्ट को लागू नहीं किया आज चुनाव के दौरान पिछड़ों का वोट लेने के लिए बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं। लोगों को इनकी हवा-हवाई बातों के बहकावे में नहीं आना चाहिए।”

दमोह, मध्य प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “समाजवादियों ने पहले ही दिन कह दिया था कि INDIA गठबंधन की ताकत PDA बनेगा…PDA की ही ताकत है जो भाजपा को दिल्ली से हटाने का काम करेगी…पिछड़े, दलित, आदिवासी ही इस देश को भाजपा से बचा सकते हैं…”

एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर करोड़ों के लेन-देन की बात करते नजर आने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर घूस की मांग करते हुए प्रतीत होते हैं। सबसे पहले EC को इस मामले का संज्ञान लेकर वीडियो देखना चाहिए और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। मैं पूछना चाहती हूं कि 100 करोड़, 39 करोड़ की डील हो रही हैं, किसी त्यागी नाम के खनन के लोगों की बात हो रही है। ये भी बात हो रही है कि कृष्ण मेनन के घर का पता चाहिए। नरेंद्र सिंह तोमर खनन के मंत्री भी रह चुके हैं। इन मामलों में ED, CBI और IT को सांप क्यों सूंघ गया? जब तक उनका तयाग पत्र नहीं होगा मामले की कार्रवाई और जांच कैसे होगी… भ्रष्टाचार का झुनझुना प्रधानमंत्री बजाते रहते हैं और उनके नाक के नीचे ये सब हो रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *