भोपाल 22 जून । कहते हैं कि जमीन पर विवाद अच्छे अच्छे परिवारों को बर्बाद कर देता है । मध्य प्रदेश के सागर में 2 फुट जमीन के लिए एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की जान ले ली। मामला सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र का है।
यहां एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर दो भाइयों उनकी पत्नी बहन समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया
आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया. इस पूरे हत्याकांड में मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता था क्योंकि आरोपी जब अपनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहा था उस दौरान एक भाई की पत्नी ने खुद को अपने बच्चों समेत एक कमरे में बंद कर लिया था जिससे उनकी जान बच गई. इस हत्याकांड में संजीव अहिरवार, मनोज अहिरवार, ताराबाई राजकुमारी और यशवन्त की मौत हो गई है।
