मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का निधन, कैंसर के चलते 67 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का निधन, कैंसर के चलते 67 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

संसद की एथिक्स कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में की महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश*

*RBI ने UPI यूजर्स को दी बड़ी राहत। अब मोबाइल से पलभर में भेजें “Rs 5” लाख तक रकम। यूपीआई को मिली और पावर
RBI ने हेल्थ केयर और एजुकेशन पेमेंट के लिए UPI ट्रांजेक्शन लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 रुपये कर दिया है।

*दिल्ली की केजरीवाल सरकार की ‘फरिश्ते’ योजना का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट*

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार- जनहित में योजना को फिर से शुरू करवाया जाए

दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली के हेल्थ सेक्रेट्री SB दीपक कुमार ने पिछले 1 साल से इस योजना को ठप कर दिया है

हेल्थ सेक्रेट्री पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो- दिल्ली सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने LG और हेल्थ सेक्रेट्री को नोटिस जारी किया

फरिश्ते योजना दिल्ली की केजरीवाल सरकार की बेहद अहम योजना है

इसके तहत दिल्ली में कोई भी सड़क पर घायल होता है तो प्राइवेट अस्पताल में इलाज का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाती है

यह योजना जनवरी 2018 में शुरू की गई थी

अब तक 23,000 लोग इस योजना के ज़रिए सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में अपना मुफ़्त इलाज करवा चुके हैं

*♦️देश में साइबर क्राइम में आठवें स्थान पर यूपी,यौन शोषण संबंधी अपराध बढ़े*

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यौन शोषण संबंधी साइबर क्राइम बढ़ गए हैं।नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में साइबर क्राइम की वजहों में यौन शोषण के सर्वाधिक 787 मामले महाराष्ट्र में हुए, जबकि 542 मामले यूपी में हुए। यदि अन्य राज्यों में होने वाले साइबर क्राइम की घटनाओं की दर से तुलना की जाए तो यूपी आठवें स्थान पर है।

यूपी में 2020 में साइबर क्राइम के 11,097, वर्ष 2021 में 8,829 और 2022 में 10,117 मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में वर्ष 2022 में साइबर क्राइम के 10,741 मामले दर्ज हुए थे। बीते वर्ष यूपी में साइबर क्राइम के 45.3 प्रतिशत मामलों में ही अदालत में आरोप पत्र दाखिल हो सका।

यूपी में साइबर क्राइम के मामलों की वजहों पर गौर करें तो बीते वर्ष 37 मामले आपसी रंजिश, 108 मामले गुस्से की वजह से, 4,506 धोखाधड़ी के उद्देश्य से, 1,250 वसूली के लिए, 883 छवि धूमिल करने के मकसद से और 58 मामले प्रैंक (मजाक) करने की वजह से अंजाम दिए गए थे।इसके अलावा 542 यौन शोषण, 57 राजनीतिक कारणों से और 13 देश के प्रति नफरत में किए गए थे। साइबर क्राइम में पुलिस ने बीते वर्ष 7,122 जालसाजों को गिरफ्तार भी किया। यूपी में बीते वर्ष पोर्नोग्राफी के सर्वाधिक 450 मामले भी दर्ज हुए।

यूपी में पर्यावरण संबंधी अपराधों में लगातार कमी दर्ज की गई है। 2020 में पर्यावरण संबंधी अपराध के 2,981 मामले यूपी में दर्ज किए गए थे। 2021 में ये घटकर 1,573 और 2022 में ये 1,486 रह गई। बीते वर्ष पर्यावरण संबंधी अपराध के दर्ज मामले में वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत 1,201, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के 120, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के 103, वायु एवं जल प्रदूषण के छह, सिगरेट व तंबाकू उत्पादों से संबंधित 55 और ध्वनि प्रदूषण का एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इनमें से 96.2 प्रतिशत मामलों में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

*जब सैया भए कोतवाल तो डर काहे का*

*उन्नाव जनपद के पुरवा थाना में थाने की शक्ति मोबाइल गाड़ी में एक बाहरी व्यक्ति गाड़ी में घूमकर नगर की गतिविधियों का जायजा लेकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लगाकर रौब झाड़ रहा, कई लोगो से काम कराने के नाम पर की ठगी*
*लोगो पर फर्जी मुकदमा लिखावना उसके बाद लोगो से वशूली करना*

*मनीष गुप्ता नामक युवक थाने की शक्ति मोबाइल गाड़ी में घूमकर अपने आप को थाना प्रभारी का बताता है खास और सबसे कहता है मुकदमा लिखवना है किसी के खिलाफ तो आओ मेरे पास , थाने की शक्ति मोबाइल गाड़ी में बैठकर रौब दिखाकर करता है अवैध वसूली*

*वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक बाहरी व्यक्ति सरकारी गाड़ी में घूम रहा है*

*क्या पुरवा थाना प्रभारी ने Maneesh Gupta नामक युवक को शक्ति मोबाइल की गाड़ी भौकाल और अवैध फर्जी मुकदमा लिखवना लोगो से वसूली के लिए दिया है???*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *