मशाल जुलूस निकाल कर जनता से सहयोग मांगा, रानी झांसी को नमन किया

पृथक बुन्देलखण्ड राज्य आंदोलन के लिए संघर्ष जरूरी है- कुँवर सत्येन्द्र पाल सिंह

झाँसी। आज बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँ0 सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता झांसी के प्रसिद्ध पंचकुइयां मंदिर पर एकत्रित हुए। शीतला माता का आशीर्वाद लेकर पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर महारानी लक्ष्मीबाई के रानी महल तक मशाल जुलूस निकाला । इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्माण के पक्ष में जोरदार नारेबाजी करते हुए जय जय बुंदेलखंड के नारे लगाए। सिंधी तिराहा , मानिक चौक पर भी बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर नारेबाजी की गई, प्रदर्शन किया गया ,
समापन स्थल रानी महल पर आजादी की दीप शिखा महारानी लक्ष्मीबाई को याद किया गया। इस अवसर पर सभा की गई , सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँ0 सत्येन्द्र पाल सिंह ने महारानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य जनता के लिए संघर्ष जरूरी है। रानी झांसी को संघर्ष के कारण ही पूरी दुनिया जानती है। हमें भी संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बुंदेलखंड के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हम लगातार शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ते जा रहे हैं। सिंचाई के बिना किसान परेशान है, रोजगार के बिना नौजवान परेशान हैं, पेयजल की कमी झांसी और सागर जैसे बड़े शहरों में भी है, तब गांव की हालत क्या होगी। हमारा बुंदेलखंड जब तक नहीं बनेगा ,तब तक हालत नहीं सुधरेगी।
मशाल जुलूस में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव मो0 नईम मंसूरी , युवा क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर शरद प्रताप सिंह , जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह , प्रफुल्ल शर्मा, दलित सेना के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार अहिरवार , अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शेख अरशद, संजय मिश्रा, दीपक नगाइच , सुनील पुरोहित, कीर्ति सिंह राठौर, श्रीमती कुसुम नायक , श्रीमती मुन्नी अहिरवार, महानगर अध्यक्ष राज सिंह शेखावत, शमशुद्दीन राईन , अनवार अहमद, मंसूरी, लियाकत अली, दुर्गा प्रसाद रायकवार, शारदा शर्मा, आनंद अवस्थी, भोला शंकर कुशवाहा, वनमाली वंस्कार, जुबेर खान ,सोहेल खान, अनीश खान, आदि उपस्थित रहे।
सभा का संचालन क्रान्ति दल के श्रीमती कुसुम नायक ने किया व श्रीमती शारदा शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *