महराजगंज:इंडो नेपाल बॉर्डर पर हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज:इंडो नेपाल बॉर्डर पर हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार,पुलिस, एसएसबी की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार,नेपाल का रहने वाला युवक कर रहा था हेरोइन की तस्करी,पगडंडियों के सहारे भारत में प्रवेश करने की फिराक में था तस्कर,एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस,युवक को सनौली थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी डाली का मामला.

मेरठ :रोडवेज बस ने बाइक सवार मां-बेटे, भतीजे को रौंदा,मां की मौके पर मौत, बेटा और भतीजा गंभीर घायल,बस चालक बस छोड़कर मौके से हुआ फरार,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिया भेजा,थाना खरखोदा के अलीपुर गांव के पास का मामला.

दिल्ली- 25 जुलाई को एनडीए सांसदों की होगी बैठक,पीएम मोदी NDA सांसदों के साथ करेंगे बैठक,बैठक के लिए NDA सांसदों के 10 ग्रुप बने,पीएम नरेंद्र मोदी अलग-अलग करेंगे मुलाकात,हर ग्रुप में 35 से 40 सांसद शामिल रहेंगे.

महाराष्ट्र | रायगढ़ के इरशालवाड़ी में मलबे से 12 शव निकाले गए और एक बचावकर्ता की भी कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई। अब तक कुल 13 मौतें हुई हैं: पुलिस

लखनऊ। जद यू उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पटेल ने मणिपुर मे हो रही अमानवीय अत्याचारो पर अत्यंत दुख एवं रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस प्रकार भारत कि सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर कि और से आंखे बन्द किये हुए है उनकी मंशा देश मे ग्रह युद्ध कराने की है।
महिलाओ पर हो रहे अत्याचार को कोई भी सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
जदयू उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से महामहिम राष्ट्रपति से ये मांग की है कि महिलाओं के साथ हुई जघन्य अत्याचार की घटना के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करें और सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति फिर ना हो। साथ में उन्होंने महामहिम से मांग की है कि मणिपुर की बिरेन सिंह सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करके वहां राष्ट्रपति शासन लागू करे और यदि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू नहीं कर सकते हैं तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दें क्योंकि जो प्रधानमंत्री अपने देश की महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकता उसे इस संवेधानिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
इस संबंध में जल्द ही जदयू उत्तर प्रदेश सभी जिलों में मणिपुर की जघन्य घटना पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट करेगी और वहां के जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को इस संबंध में लिखित ज्ञापन भी सौपेगी।

*अनुपूरक न्यूज एजेंसी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *