मां की उपासना करने से भक्ति व वैराग की प्राप्ति होती है: डॉ० संदीप, रिपोर्ट -अनिल मौर्य

*शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पंडाल में मुख्य अतिथि डॉ० संदीप सरावगी ने की मां काली की आरती,*

झांसी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर देश भर में दुर्गा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, नवरात्रि के दौरान पूरा भारत मां दुर्गा की पूजा और उनके जयकारों से गूंज उठता है। इसी क्रम में नया थाना स्थित शिव वाटिका बबीना के पास मां काली के पंडाल में झांसी के प्रतिष्ठित समाज सेवी संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि डॉ० संदीप सरावगी आरती करने पहुंचे। सर्वप्रथम डॉ० संदीप सरावगी का मां काली के पंडाल में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत पश्चात डॉ० संदीप ने पंडाल में मां काली का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। भगवान गणेश की वंदना के पश्चात डॉ० संदीप सरावगी ने मां काली की आरती उतारी एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ० संदीप ने मां काली से जगत कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ० संदीप सरावगी ने कहा कि शुंभ, निशुम्भ, व रक्तबीज का वध करने के लिए माता दुर्गा को काली का स्वरूप धारण करना पड़ा। माता कालरात्रि कृपा बरसाने वाले देवी हैं माता में अनन्त ब्रम्हांड की शक्ति विराजमान हैं। मां काली की आराधना करने से रोग दोष दूर हो जाते हैं एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। माता की उपासना करने से भक्ति व वैराग की भी प्राप्ति होती है। इनका नाम जगत जननी महाकाली भी है। कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सोलवा श्रीफल देकर डॉ० संदीप सरावगी को सम्मानित किया।
इस दौरान पंडाल में सैकड़ो की संख्या में भक्त एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से अंकित यादव (बबीना), बसंत गुप्ता, सुशांत गेंडा, राजू सेन, राकेश अहिरवार, संदीप नामदेव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *