माटीकला बोर्ड की योजनाओं की दी गयी जानकारी, सिखाई गयी कलाकृतियों के निर्माण की बारीकी

– माटीकला से जुड़े कामगारों के लिए यूपी सरकार चला रही योजनाएं*

*- योजनाओं के लाभ लेने के लिए माटी कला से जुड़े उद्यमियों को किया गया प्रेरित*

*- माटीकला के क्षेत्र में नई तकनीकी के उपयोग के लिए किया प्रेरित*

*8 सितंबर, झांसी।* बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान में शुक्रवार को एक दिवसीय माटी कला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी झांसी के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर के गुप्ता द्वारा दी गई। उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुराग त्रिवेदी द्वारा उत्तर प्रदेश माटीकला कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना की विस्तार से जानकारी दी गई।

*कलाकृतियों के निर्माण की बताई गयी बारीकी*
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड झांसी द्वारा ललितकला संस्थान में माटीकला जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता चिरगांव ब्लाक प्रमुख राजकांतेश वर्मा ने की। इस अवसर पर मूर्तिकला विशेषज्ञ डॉ श्वेता पाण्डेय, डॉ सुनीता और गजेन्द्र सिंह द्वारा माटी की कला कृतियों के निर्माण के सम्बन्ध में माटीकला से जुड़े उद्यमियों को विस्तृत जानकारी दी गई। ब्लाक प्रमुख चिरगांव द्वारा मिट्टी के बर्तनों की उपयोगिता बतायी गई।

*अफसरों के साथ माटीकला से जुड़े कामगार रहे उपस्थित*

जागरूकता कार्यक्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षक, ललित कला के विद्यार्थी, माटीकला से जुड़े जिले भर से आये प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे। माटीकला विभाग और माटीकला के काम से जुड़े सुरेश प्रजापति, दिनेश चंद्र, द्वारिका प्रसाद, अखिलेश कुमार, डॉ राजेन्द्र सिंह एवं शिखर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *