उरई । गुरुवार को रामपुरा थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से सड़क पर पड़ी गिट्टी पर गिर कर युवक की मौत हो गई ।
कस्बा माधौगढ़ के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी राम सिंह कुशवाहा का पुत्र गोलू ( 18 वर्ष ) आज सुबह रोज की तरह जिम के लिए बाइक से रामपुरा जा रहा था । रास्ते में उसकी बाइक के सामने अचानक जानवर आ गया जिसके कारण उसकी बाइक बहक कर फिसल गई । इसके चलते वह सड़क पर गिर पड़ा जहाँ काफी गिट्टी पड़ी थी । इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई ।
