Headlines

माधौगढ़: विद्यालय में नवजात का शव मिलने से ग्रामीणों ने अध्यापक को धुना,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

माधौगढ़ । थाना माधौगढ़ के सुरपतिपुरा गांव के जूनियर विद्यालय के शौंचालय में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को नजरंदाज करते हुए अध्यापक ने बिना किसी को सूचना दिए शव को हटवा दिया,जिससे ग्रामीणों ने संदेह में अध्यापक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस अध्यापक को पकड़कर थाने ले आई, जांच के बाद अध्यापक को छोड़ दिया गया। वहीं ग्रामीण अध्यापक को स्कूल से हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

गुरुवार को सुबह सुरपतिपुरा गांव के जूनियर विद्यालय की टॉयलेट में नवजात का अविकसित शव मिला तो गांव में खबर आग की तरह फैल गई। लेकिन तैनात हेडमास्टर सुजान सिंह ने घटना की सूचना किसी जिम्मेदार को दिए बगैर सफाई कर्मी से शव को उठवा कर फिकवा दिया। जिससे ग्रामीणों ने घटना में अध्यापक की संलिप्तता पर संदेह करते हुए जमकर पिटाई कर दी और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को देखते हुए हेडमास्टर को पकड़कर थाना में ले आई लेकिन जांच के बाद अध्यापक को छोड़ दिया गया है। पूरे मामले पर कोतवाल रामसहाय ने कहा है कि जांच में अध्यापक की गलती लापरवाही की थी।किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं होने से अध्यापक को छोड़ दिया गया है। गांव बालो की तरफ से सूचना का प्रार्थना पत्र आया था।जिस पर जांच की गई। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता ने कहा कि विभागीय जांच करने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *