Headlines

मायावती ने कहा-मोदी का दलित प्रेम नकली, राजस्थान सरकार को चेताया,रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 13 मई। बसपा अध्यक्ष मायावती ने पीएम मोदी को दलितों को लेकर की गई सहानुभूति को नक़ली बताया। उन्होंने कहा कि यदि राजस्थान सरकार अलवर कांड के आरोपियों पर कार्यवाही नहीं करती है, तो सरकार से समर्थन वापस ले सकती है।

मायावती ने मामले पर बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी को भी घसीटा। कहा कि भाजपा के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते यहां तक कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए मोदी ने अपनी पत्नी को भी छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी अब दलितों का वोट पाने के लिए उनके प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं जबकि भाजपा शासित राज्यों में वह दलित उत्पीड़न पर कुछ भी नहीं बोलते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *