मिडिल ईस्ट जंग से आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट !! %
तीन दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार में 2300 अंकों से अधिक की भारी गिरावट !!
वैश्र्विक स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड आयल) की कीमतें नयी तेजी के बाद 115 डालर के स्तर को पार कर गयी हैं…
Gold /Silver Rate…
सोने और चांदी के दामों में 19 मार्च के दिन बड़ी गिरावट आई है. सोना लगातार चौथे दिन सस्ता (रु 1,51,090 ) हो गया है. जबकि, चांदी में भी आज 10000 रुपए (रु 2,47, 176 ) तक की टूट देखी गई है.
गुरुवार के दिन सराफा बाजार खुलते ही गोल्ड सिल्वर की कीमतें एक बार फिर गिरावट के साथ लागू हुई है.मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की ताजा कीमतें लागू हो गई हैं.
सबसे ज्यादा गिरावट फिलहाल सोने की कीमतों में देखी जा रही है. चार दिन से सोने के दामों में कमी देखने को आ रही है. फिलहाल सोने की ताजा कीमत आज और गिरावट के साथ लागू हुई है.
