मिशन लाइफ’ से बनेगी बेहतर दुनिया

झांसी/बैदोरा
दिनांक : 05 जून, 2023

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय झांसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाईफ विषय पर ग्राम बैदोरा, झांसी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने निशन लाइफ पर जोर देते विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाने की परिकल्पना की है। मा० प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी इस अवधारणा का उददेश्य लोगों को अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने हेतु प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस सम्बन्धी जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। पर्यावरण की सुरक्षा करने वथा सतत विकास हेतु सीमित प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जिम्मेदारी से करने की शपथ ली गयी। इस अवसर पर के विवेकानन्द राजेश क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी झांसी ने बताया कि मिशन लाइफ की अवधारणा का उददेश्य पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए संसाधनों के जिम्मेदार और जागरुक उपयोग पर जोर देना है। विश्व पर्यावरण दिवस में मिशन लाइफ विषय पर कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान पुलिस चौकी बैदोरा में ऑक्सीजन दायी पीपल के पौधे का रोपण किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में मंझे हुये बुन्देली कलाकार गौरी शंकर तिवारी झांसी द्वारा गीत संगीत के माध्यम से पर्यावरण सम्बन्धी रोचक संदेश दिये गये। जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह नरवरिया द्वारा विचार किये गये, ग्राम प्रधान बैदोरा नरेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि पेड़-पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी देख-रेख करना अत्यंत आवश्यक है। एनजीओ उम्मीद रोशनी की” द्वारा कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विषय सम्बन्धी एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी प्रश्नों का सही उत्तर उत्तर देने वाले 20 विजयी प्रतिभागी क्रमश: रमाकान्ती, रज्जन देवी, मोहित जगदीश, धर्मेन्द्र पाल, श्रीराम, अंजली, प्रतिष्ठा, रितिका, रूद्र प्रताप, राजा, रामसिंह, पूर्वी, देव, आशीष, रेखा रोपा, देवेन्द्र कुमार नरवरिया, जानकी, शिवकुमारी तथा हरिमोहनी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन ब्यूरो के वी.डी. शर्मा ने किया एवं उम्मीद रोशनी की समाजसेवी संस्था के सुरेन्द्र खाती, हरिमोहन यादव, अनिल कुमार , महासचिव राजेंद्र राय आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *