नुक्कड़ कलाकारों की टोली बता रही है यूपी-112 की योजनाओं के फायदे*
19 अक्टूबर, चित्रकूट। मिशन शक्ति के अन्तर्गत नवरात्री व दशहरे के अवसर पर एडीजी-UP112 अशोक कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन मे 07 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के प्रथम दिन अभियान की शुरुआत जनपद चित्रकूट में पुरानी कोतवाली तिराहा से हुई। यहां पर नुक्कड़ नाटक, एलईडी वैन व जनसभा कर नागरिकों व स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि केवल छेड़-छाड़, झगड़े व मारपीट में ही नही बल्कि किसी भी आपात स्थिति जैसे आग लगने, प्राकृतिक आपदा, मेडिकल इमरजेंसी में भी आप 112 नम्बर डायल कर मदद प्राप्त कर सकते है।
दूसरा जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में स्कूल प्रांगण में लगभग 1000 से अधिक छात्राओं को अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 112 मोहिनी पाठक ने महिलाओं की सुरक्षा पर उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एस्कॉर्ट फॉर वोमेन सेफ़्टी के बारे में बताया। प्रदेश में 300 से अधिक महिला पीआरवी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। 112 की सेवाओं को और व्यापक रूप से जन साधारण तक पहुँचाने हेतु सोशल मीडिया व अन्य सभी माध्यमों का उपयोग कैसे किया जा सकता है, उसके बारें में जानकारी दी। छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर अपर पुलिस अधीक्षक मोहिनी पाठक ने दिये।
इस अवसर पर मोहिनी पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक यूपी-112 द्वारा चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी के प्रिंसिपल डॉ0 रणवीर सिंह चौहान को पीआरवी का प्रतीकात्मक मॉडल देकर सम्मानित किया। अंत में करुणा शंकर सिंह मीडिया सेल प्रभारी यूपी 112 लखनऊ ने साइबर क्राइम, 112 के संपर्क करने के विभिन्न माध्यमों व्हाट्सएप, फ़ेसबुक ट्विटर के बारे में बताया। चित्रकूट के बसअड्डा, रामघाट पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलायें गये, जिसमे नागरिकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दूसरों की मदद के लिए 112 नम्बर पर कॉल करने वाले जागरूक सूचनाकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम वृंदा शुक्ला पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट के दिशा निर्देशन में चलायें गये, जिसमे 112 प्रभारी चित्रकूट शिव मूरत यादव, आरओआईपी प्रभारी सत्य नारायण तिवारी, लखनऊ 112 से आये नीतीश कुमार, अभिषेक सिंह व संबंधित थाने का फ़ोर्स उपस्थित रहे।
