मीट कारोबारी के दिल्ली यूपी के 30 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर छापा

लखनऊ| मीट का कारोबार करने वाली संभल की इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को छापे मारे | कंपनी के बरेली, मुरादाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के 30 से ज्यादा ठिकाने को खंगाल जा रहा है | आयकर विभाग, लखनऊ की जांच इकाई ने टैक्स चोरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की है| दूसरों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान अनुमति से अधिक पशुओं का कटान करने के सुराग भी मिले हैं | इससे संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है|
इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी का कारोबार 1000 करोड़ से अधिक का है| टैक्स चोरी की शिकायत की जांच में प्रमाण मिलने के बाद आयकर विभाग ने दस्तावेजी सबूत जुटाने के लिए छापे मारे | सोमवार को विभाग के 100 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने पीएसी बल के साथ कंपनी के ठिकानों को खांगला| संचालकों एवं निर्देशकों से पूछताछ की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *