मीनेश प्रीमियर लीग में सौरभ इलेवन,द्वारकाधीश इलेवन,टीचर्स ब्लैक पैंथर्स की जीत

झांसी।जीआईसी ग्राउंड में हो रही मीनेश प्रीमियर लीग के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए।पहला मुकाबला डेली वॉरियर्स विनर इलेवन और सौरभ इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें सौरभ इलेवन की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट गवा कर 138 रन बनाए जिसमें छोटा राजू ने 32 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली जवाब में डेली वॉरियर्स विनर इलेवन की टीम सिर्फ 98 रनो तक ही पहुंच सकी और ये मुकाबला 40 रनों से हार गई ।
आयुष शर्मा ने 3 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट लिए।
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच छोटा राजू रहे ।

दूसरा मुकाबला द्वारकाधीश इलेवन और कंट्रोल राईजर्स के मध्य खेला गया जिसमें द्वारकाधीश इलेवन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट गवाकर 112 रन बनाए। जिसमें अंकित श्रीवास ने 51 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली
जवाब में कंट्रोल राईजर्स की टीम 66 रनो पे ऑल आउट हो गई है और ये मुकाबला 66 रनो से हार गई अतुल ने 3 ओवर डाल कर 3 विकेट लिए ।
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अंकित श्रीवास रहे।
तीसरा मुकाबला टीचर्स ब्लैक पैंथर और पीएनबी झांसी के मध्य खेला गया। जिसमें पीएनबी झांसी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 80 रन बनाए और ऑल आउट हो गई गुलाब में 3 ओवर में 3 विकेट लिए।
जवाब में टीचर ब्लैक पैंथर की
टीम ने 14.3 ओवर में 8 विकेट गवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अरविंद यादव ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2विकेट लिए।
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच गुलाब बने ।

सभी मैचों के एम्पायर जीतू मीना और हंसराज मीना रहे स्कोरर सनम रहे।

मीनेश कमेटी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *