मी टू-एमजे अकबर की बाद बीजेपी के एक और बड़े नेता को पद से हटाया गया, रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 4 नवंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का मी टू अभियान में इस्तीफा होने के बाद बीजेपी के एक और नेता को उनके पद से हटा दिया गया है उत्तराखंड बीजेपी के महामंत्री संगठन संजय कुमार को मी टू अभियान के तहत लगे आरोपों के बाद हटाया गया है। उन पर पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर चले मी टू अभियान में राजनेताओं के साथ सेलिब्रिटीज भी चपेट में आए थे पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद आरोपों पर सफाई भी दी थी । इस बीच संजय कुमार पर उनकी पार्टी की ही एक पदाधिकारी महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच के बाद शनिवार को दिल्ली में हाईकमान ने उन्हें तलब करने के बाद पद से हटा दिया।

बताया जाता है कि पार्टी की है महिला कार्यकर्ता पिछले 6 माह से पदाधिकारियों के आगे न्याय की गुहार लगाने के साथ अपने सबूत दिखाने की बात कह रही थी महिला के आरोपों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया इसके बाद पीड़िता भाजपा प्रदेश कार्यालय में कई बार इसकी शिकायत की।

बताया जाता है कि पीड़िता भाजपा प्रदेश कार्यालय में काम करती थी वहीं पर इसका परिचय संजय कुमार से हुआ था हालांकि पीड़िता ने थाने में अब तक इस मामले में दर्ज नहीं कराई है।

महिला कार्यकर्ता का दावा है कि उसके पास संजय कुमार से जुड़े कई सबूत से महिला का आरोप है कि बीजेपी की महिला पदाधिकारी ने उससे यह मोबाइल छीन लिया है उसके पास इसके से जुड़े ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *