मुंबई के अस्पताल में आग लगने से 6 माह के बच्चे समेत आठ की मौत

मुंबई 18 दिसंबर। अंधेरी के इलाके में सोमवार की रात ईएसआईसी कामगार अस्पताल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इसमें 6 माह का एक बच्चा भी शामिल है करीब 145 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के शिकार लोगों के मरने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है 3 फायरमैन समेत 173 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है 26 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बताया जाता है कि अस्पताल में जब आग लगी तो उस समय 15 माताएं अपने नवजात शिशु के साथ बचने के लिए भागने लगी। यह शिशु वार्ड में था, जब उसे आग से बचा लिया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। आईसीयू में 28 लोग घायल हो गए।

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के अस्पताल में आगजनी में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 10 दस लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को दो ₹200000 और मामूली रूप से घायल लोगों को एक ₹100000 का मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *